Skip to main content

पानीपत के युवक में COVID-19 संक्रमण की पुष्टि !




हरियाणा में कोरोना की दहशत बढ़ रही है। राज्‍य में कोरोना वायरस COVIT-19 के मरीजों का मिलना जारी है। अब पानीपत के एक युवक केे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह 19 वर्षीय युवक हाल में ही इंग्‍लैंड से आया था। उधर शिक्षा विभाग ने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। राज्‍य में 512 नए संदिग्‍ध मरीजों को निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही राज्‍य में किसान बाजार और अपनी सब्‍जी मंडी पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। राज्‍य में सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों के साथ-साथ प्‍ले स्‍कूलाें को भी 31 मार्च तक बंद रखने का सरकार ने आदेश दिया है।

बृहस्‍पतिवार को पानीपत में कोरोनो वायरस का  मरीज  मिला। 19 साल के इस युवक के COVIT-19 से संक्रमित होने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया। युवक 3 मार्च को इंग्लैड से आया था। उसके कोरोना वायसर से संक्रमित होने की प‍ुष्टि डिप्टी सीएमओ शशिगर्ग ने की। उसे सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया है।
दूसरी ओर, बृहस्‍पतिवार को हरियाणा राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्‍य प्रशासक ने आदेश जारी कर कहा कि राज्‍य में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए किसान बाजार और उनकी अपना सब्‍जी मंडियां बंद रहेंगी।  शहरों में खुलने वाली अपनी सब्जी मंडी और किसान बाजार अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान सामान्य फल-सब्जी मंडियां खुली रहेंगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मंडियों में नियमित रूप से सैनिटाइजर का स्प्रे करने और अधिक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश दिए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चंडीगढ़ पर केंद्र का कब्ज़ा, पंजाब-हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला: कांग्रेस नेता भगवंत सिंह भांबा

  चंडीगढ़/करनाल, 23 नवम्बर:   केंद्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक के तहत चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 में शामिल कर सीधे राष्ट्रपति के अधीन किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा ने इस कदम को पंजाब और हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।   भांबा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की भूमि पर बसाया गया था और 1966 में हरियाणा के गठन के बाद इसे दोनों राज्यों की साझा राजधानी के रूप में रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह संशोधन पंजाब और हरियाणा की ऐतिहासिक दावेदारी को खत्म कर देगा और चंडीगढ़ को पूरी तरह केंद्र के अधीन कर देगा।   उन्होंने कहा, “यह विधेयक संघीय ढाँचे पर सीधा प्रहार है। पंजाब और हरियाणा की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। चंडीगढ़ हमारी पहचान और अधिकार का प्रतीक है, इसे दिल्ली की सत्ता के हवाले करना विश्वासघात है।”   भांबा ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्द...

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस निसिंग, 5 नवम्बर —  गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकट दिवस इस वर्ष भी गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवादारों ने मिलकर पूरे आयोजन को सेवा, समर्पण और भाईचारे की मिसाल बना दिया। सेवादारों ने श्रद्धा भाव से चाय-पकौड़ों की सेवा की और गुरु का लंगर चलाया, जिसे गुरु की प्यारी संगत ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। निसिंग और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के गुरु घर में हाज़िरी भरी और गुरु साहिब के उपदेशों को अपने मन में बसाया। मुख्य सेवादार भगवंत सिंह भंभा, अमर सिंह, पंजाब सिंह आदि ने नौजवान संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता की भावना जागृत हुई। गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित यह आयोजन समाज में प्रेम, सम...

पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा का तीखा बयान: "पंजाबियों की विरासत से खेलने की हिम्मत न करें केंद्र और राज्य सरकारें"

  पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा का तीखा बयान: "पंजाबियों की विरासत से खेलने की हिम्मत न करें केंद्र और राज्य सरकारें" करनाल , 10 नवम्बर 2025 —  पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे विवाद पर पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा ने छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थन में एक तीखा और भावनात्मक बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को पंजाबियों की भावनाओं से खेलने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाबी विरासत को छीनने की किसी भी कोशिश को पंजाब की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भांबा ने कहा कि पंजाब, हरियाणा या कोई भी राज्य अपनी यूनिवर्सिटियों और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षक है और उन्हें अपने तरीके से इन्हें सुरक्षित रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने छात्रों और कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूरी तरह न्यायोचित बताया और कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान की रक्षा नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा की रक्षा का संघर्ष है। उनके अनुसार, सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन विरासत स्थायी होती है। पंजाब यूनिव...