Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PARMINDER SINGH BHAMBA

हरियाणा में वोट चोरी का बड़ा आरोप: परमेंदर सिंह भांबा बोले– राहुल गांधी ने किया सच उजागर, लोकतंत्र की हत्या हो रही है

  चंडीगढ़। 05 नवम्बर 2025 हरियाणा की राजनीति में वोट चोरी का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में पेश किए गए तथ्यों ने राज्य की चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज हरियाणा, परमेंदर सिंह भांबा ने कहा कि “राहुल गांधी जी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। यह लोकतंत्र का कत्ल है, जो सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चल रहा है।” राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 25.41 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए, जो कुल मतदाताओं का लगभग 12.5 प्रतिशत हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ब्राज़ील की एक मॉडल की तस्वीर को हरियाणा की वोटर लिस्ट में शामिल कर अलग-अलग बूथों पर मतदाता के रूप में दिखाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही महिला की तस्वीर 223 बार अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज की गई। किसान कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज परमेंदर सिंह भांबा ने कहा कि यह सिर्...

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस निसिंग, 5 नवम्बर —  गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकट दिवस इस वर्ष भी गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवादारों ने मिलकर पूरे आयोजन को सेवा, समर्पण और भाईचारे की मिसाल बना दिया। सेवादारों ने श्रद्धा भाव से चाय-पकौड़ों की सेवा की और गुरु का लंगर चलाया, जिसे गुरु की प्यारी संगत ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। निसिंग और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के गुरु घर में हाज़िरी भरी और गुरु साहिब के उपदेशों को अपने मन में बसाया। मुख्य सेवादार भगवंत सिंह भंभा, अमर सिंह, पंजाब सिंह आदि ने नौजवान संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता की भावना जागृत हुई। गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित यह आयोजन समाज में प्रेम, सम...

बिहार में बदलाव की लहर: परमिंदर सिंह भाम्बा ने जनता से किया भावनात्मक आह्वान

बिहार की जनता अब महंगाई, कुशासन, भ्रष्टाचार और अफसरशाही से त्रस्त होकर बदलाव के लिए तैयार है। देश का युवा पेपर लीक जैसी घटनाओं से ठगा हुआ महसूस करता है और किसान सरकार की बेरुखी से आहत हैं। ऐसे में वोट चोरी से बनी मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बिहार ने ले लिया है। किसान कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज हरियाणा राज्य, करनाल विधानसभा पर्यवेक्षक (अल्पसंख्यक विभाग) एवं पटना साहिब विधानसभा पर्यवेक्षक (अल्पसंख्यक विभाग) श्री परमिंदर सिंह भम्बा ने कहा कि अब दलित, पिछड़ा, युवा, किसान और अल्पसंख्यक विरोधी सरकार को S.I.R जैसी साजिशें भी नहीं बचा पाएंगी। जनता अब निर्णायक भूमिका में है और महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में घर-घर सरकारी नौकरी का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की अथक मेहनत से देश का युवा अब आगे बढ़ेगा और भारत आने वाले समय में मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विश्व मंच पर एक विशिष्ट स्थान बनाएगा। श्री भम्बा ने बिहार की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक मौके को न चूकें और देश व बिहार की तक़दीर को चमकाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब सम...