Skip to main content

हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने बिना शर्त इस्तीफा वापस लिया

 हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद सोमवार को कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने बिना शर्त अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने बीते शुक्रवार को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये विधानसभा सचिवालय, स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा था। इसके पीछे कारण गैंगस्टर से लगातार मिल रही रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियों से परेशान होना बताया था।सोमवार दोपहर बाद सोनीपत से विधायक पंवार के इस्तीफे की खबर फैली। पंवार तो सामने नहीं आए लेकिन कांग्रेस मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। उसके कुछ देर बाद ही हाईप्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंवार का इस्तीफा मिलने की पुष्टि कीउन्होंने कहा कि ईमेल से शुक्रवार को पहले बिना हस्ताक्षर के इस्तीफा आया था। जब हस्ताक्षर कर भेजने के लिए कहा तो पंवार ने व्हाट्सएप पर इस्तीफा भेजा। इस पर महाधिवक्ता की राय ली गई है। इस्तीफे की खबर के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पंवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर बुलाया। अनेक कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में इस्तीफा देने के कारणों पर चर्चा हुई। 


सूत्रों के अनुसार पंवार ने गैंगस्टर की धमकियों को मुख्य कारण बताया। साथ ही कुछ निजी वजह भी बताईं। हुड्डा ने बिना शर्त इस्तीफा वापस लेने को कहा तो पंवार इस पर राजी हो गए। पंवार और तमाम कांग्रेस विधायक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष से मिलने उनके आवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष तब मुख्यमंत्री आवास पर गए हुए थे। जानकारी मिलने पर वह कांग्रेस विधायकों से वहीं मिले। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और नीरज शर्मा ने कहा कि पंवार गैंगस्टरों की धमकियों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे हैं। परिवार पर बात आती है तो इसी तरह की स्थिति बनती है।


स्पीकर ने इस्तीफा वापस लेने का पत्र लिया: पंवार

सुरेंद्र पंवार ने कहा कि धमकियां मिलने से मैं परिवार सहित परेशान हूं। मैंने ईमेल पर इस्तीफा दिया था। अब बिना शर्त इस्तीफा वापस ले लिया है। स्पीकर ने इस्तीफा वापस लेने का पत्र लिया है।


पंवार ने लिखित में दिया: गुप्ता

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा सुरेंद्र पंवार ने इस्तीफा वापस लेने का लिखित पत्र दिया है। पंवार ने परिवार की सुरक्षा का जिक्र किया है। इस्तीफे पर कानूनी राय ली गई है। विधायकों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है और इस पर फिर से डीजीपी से बात की जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज से भी बात की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रवक्ता के बयान पर बवाल — हरियाणा कांग्रेस नेता भगवंत सिंह भम्बा ने की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग

  करनाल, 29 सितम्बर 2025 —  भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा एक टीवी बहस में राहुल गांधी को लेकर दिया गया विवादास्पद बयान, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा कि “राहुल गांधी को सीने में गोली मारी जाएगी,” ने देशभर में तीव्र राजनीतिक प्रतिक्रिया को जन्म दिया है। इस बयान को लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला माना जा रहा है।  हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भम्बा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शब्द किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, “एक जनप्रतिनिधि को खुलेआम धमकी देना न केवल आपराधिक है, बल्कि यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाता है। इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”  कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बयान को “ठंडे दिमाग से दी गई खतरनाक धमकी” बताया और IPC की धाराओं 503 व 506 के तहत कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी को पहले से ही Z+ सुरक्षा प्राप्त है, और CRPF द्वारा उनके जीवन पर खतरे की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है।  इस बयान के बाद सुरक्...

चंडीगढ़ पर केंद्र का कब्ज़ा, पंजाब-हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला: कांग्रेस नेता भगवंत सिंह भांबा

  चंडीगढ़/करनाल, 23 नवम्बर:   केंद्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक के तहत चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 में शामिल कर सीधे राष्ट्रपति के अधीन किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा ने इस कदम को पंजाब और हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।   भांबा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की भूमि पर बसाया गया था और 1966 में हरियाणा के गठन के बाद इसे दोनों राज्यों की साझा राजधानी के रूप में रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह संशोधन पंजाब और हरियाणा की ऐतिहासिक दावेदारी को खत्म कर देगा और चंडीगढ़ को पूरी तरह केंद्र के अधीन कर देगा।   उन्होंने कहा, “यह विधेयक संघीय ढाँचे पर सीधा प्रहार है। पंजाब और हरियाणा की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। चंडीगढ़ हमारी पहचान और अधिकार का प्रतीक है, इसे दिल्ली की सत्ता के हवाले करना विश्वासघात है।”   भांबा ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्द...

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस निसिंग, 5 नवम्बर —  गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकट दिवस इस वर्ष भी गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवादारों ने मिलकर पूरे आयोजन को सेवा, समर्पण और भाईचारे की मिसाल बना दिया। सेवादारों ने श्रद्धा भाव से चाय-पकौड़ों की सेवा की और गुरु का लंगर चलाया, जिसे गुरु की प्यारी संगत ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। निसिंग और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के गुरु घर में हाज़िरी भरी और गुरु साहिब के उपदेशों को अपने मन में बसाया। मुख्य सेवादार भगवंत सिंह भंभा, अमर सिंह, पंजाब सिंह आदि ने नौजवान संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता की भावना जागृत हुई। गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित यह आयोजन समाज में प्रेम, सम...