Skip to main content

BJP ने पहले तोड़ा नाता, अब विधायकों पर नजर ??

 हरियाणा की दो महीने पुरानी भाजपा (BJP) की नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सरकार से तीन निर्दलीय विधायक ने समर्थन वापस ले लिया है.इससे हरियाणा की राजनीति एकदम से गरमा गई है. इस बीच जननायक जनता पार्टी (JANNAYAK JANTA PARTY)(जेजेपी) ने कहा है कि वो कांग्रेस (Congress) को समर्थन देने के लिए तैयार हैं. वहीं कांग्रेस ने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है. इस बीच खबर आई है कि जेजेपी के चार विधायकों ने नायब सैनी से मुलाकात की है.यह खबर जेजेपी के लिए खतरे की घंटी की तरह है.जेजेपी में भी उसी तरह के बंटवारे की आशंका जताई जा रही है, जैसा महाराष्ट्र में शिव सेना और एनसीपी में हुआ है.




जेजेपी विधायकों की बगावत

जेजेपी में विधायकों की बगावत उस समय ही सामने आ गई थी, जब इस साल मार्च में हरियाणा में जेजेपी और भाजपा का गठबंधन टूट गया था.मनोहर लाल खट्टर की सरकार से अलग होने के बाद जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के एक फार्महाउस में अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी.लेकिन इस बैठक में 10 में से केवल पांच विधायक ही शामिल हुए थे. बैठक में शामिल होने वाले विधायकों में नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला, रामकरण काला, अनूप धानक और अमरजीत धांडा थे.बैठक में जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम,जोगी राम सिहाग, ईश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह बबली और राम निवास सुरजाखेड़ा शामिल नहीं हुए थे. 


लोकसभा चुनाव प्रचार से जेजेपी विधायकों ने बनाई दूरी

यह खबर आने के बाद ही जेजेपी में टूट की आशंका जताई जाने लगी. इन आशंकाओं को तब और बल मिला जब लोकसभा चुनाव प्रचार में जेजेपा के करीब सात विधायकों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार से दूरी बना ली. जेजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला चुनाव लड़ रही हैं. इस लोकसभा सीट में उचाना कलां, उकलाना, नारनौंद और बरवाला विधानसभा सीटें आती हैं. इन सभी सीटों पर जेजेपी का कब्जा है. उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला विधायक हैं. उनके अलावा उकलाना (सुरक्षित) से अनूप धानक, नारनौंद से राम कुमार गौतम और बरवाला से जोगी राम सिहाग विधायक हैं, लेकिन चुनाव प्रचार केवल दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं. बाकी के विधायक प्रचार से गायब हैं.  

जेजीपी ने सिरसा लोकसभा सीट पर रमेश खटक को उम्मीदवार बनाया है. नरवाना विधानसभा सीट इसी क्षेत्र में आती है. नरवाना (सुरक्षित) से जेजेपी के रामनिवास सुरजाखेड़ा विधायक हैं, लेकिन उन्होंने खटक की जगह भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

इन चार विधायकों के अलावा शाहबाद (सुरक्षित)से जेजेपी विधायक रामकरण काला, गुहला (सुरक्षित) से जेजेपी विधायक चौधरी ईश्वर सिंह और टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली भी चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं. अगर इन सभी सात विधायकों को बागी मान लिया जाए तो जेजेपी के पास केवल नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला और अमरजीत धांडा ही रह गए हैं

जेजेपी ने क्या कदम उठाए हैं

चुनाव प्रचार से विधायकों की गैरमौजूदगी को जेजेपी ने गंभीरता से लिया है. उसने दो विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. 

साल 2019 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.ऐसे में दल बदल विरोधी कानून 1985 के तहत जेजेपी में टूट के लिए सात विधायकों का होना जरूरी है. सोमवार को जेजेपी के चार विधायकों की सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात और चुनाव प्रचार से विधायकों के दूरी बनाने के बाद से जेजेपी में टूट की आशंका गहराने लगी है. बीजेपी इस तरह का प्रयोग महाराष्ट्र में कर चुकी है.वहां शिवसेना में बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे को वह मुख्यमंत्री और एनसीपी में बगावत करने वाले अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बना चुकी है. महाराष्ट्र में हुई बगावत के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का चुनाव चिन्ह भी बागियों को सौंप दिया है और उन्हें ही असली पार्टी बताया है.



Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रवक्ता के बयान पर बवाल — हरियाणा कांग्रेस नेता भगवंत सिंह भम्बा ने की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग

  करनाल, 29 सितम्बर 2025 —  भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा एक टीवी बहस में राहुल गांधी को लेकर दिया गया विवादास्पद बयान, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा कि “राहुल गांधी को सीने में गोली मारी जाएगी,” ने देशभर में तीव्र राजनीतिक प्रतिक्रिया को जन्म दिया है। इस बयान को लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला माना जा रहा है।  हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भम्बा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शब्द किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, “एक जनप्रतिनिधि को खुलेआम धमकी देना न केवल आपराधिक है, बल्कि यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाता है। इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”  कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बयान को “ठंडे दिमाग से दी गई खतरनाक धमकी” बताया और IPC की धाराओं 503 व 506 के तहत कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी को पहले से ही Z+ सुरक्षा प्राप्त है, और CRPF द्वारा उनके जीवन पर खतरे की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है।  इस बयान के बाद सुरक्...

चंडीगढ़ पर केंद्र का कब्ज़ा, पंजाब-हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला: कांग्रेस नेता भगवंत सिंह भांबा

  चंडीगढ़/करनाल, 23 नवम्बर:   केंद्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक के तहत चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 में शामिल कर सीधे राष्ट्रपति के अधीन किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा ने इस कदम को पंजाब और हरियाणा के अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।   भांबा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की भूमि पर बसाया गया था और 1966 में हरियाणा के गठन के बाद इसे दोनों राज्यों की साझा राजधानी के रूप में रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह संशोधन पंजाब और हरियाणा की ऐतिहासिक दावेदारी को खत्म कर देगा और चंडीगढ़ को पूरी तरह केंद्र के अधीन कर देगा।   उन्होंने कहा, “यह विधेयक संघीय ढाँचे पर सीधा प्रहार है। पंजाब और हरियाणा की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। चंडीगढ़ हमारी पहचान और अधिकार का प्रतीक है, इसे दिल्ली की सत्ता के हवाले करना विश्वासघात है।”   भांबा ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्द...

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस

गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का पावन प्रकट दिवस निसिंग, 5 नवम्बर —  गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकट दिवस इस वर्ष भी गुरु नानक दरबार, भंभा कॉलोनी निसिंग में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवादारों ने मिलकर पूरे आयोजन को सेवा, समर्पण और भाईचारे की मिसाल बना दिया। सेवादारों ने श्रद्धा भाव से चाय-पकौड़ों की सेवा की और गुरु का लंगर चलाया, जिसे गुरु की प्यारी संगत ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। निसिंग और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के गुरु घर में हाज़िरी भरी और गुरु साहिब के उपदेशों को अपने मन में बसाया। मुख्य सेवादार भगवंत सिंह भंभा, अमर सिंह, पंजाब सिंह आदि ने नौजवान संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता की भावना जागृत हुई। गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित यह आयोजन समाज में प्रेम, सम...