Skip to main content

Posts

रफ़ाल मामले पर देश के प्रतिष्ठित पत्रकार और ‘द हिन्दू’ के संपादक एन राम ने सोमवार को एक और धमाका किया

भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करने वाली सरकार ने रफ़ाल सौदे से हटाए थे भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान रफ़ाल मामले पर देश के प्रतिष्ठित पत्रकार और ‘द हिन्दू’ के संपादक एन राम ने सोमवार को एक और धमाका किया। उन्होंने अपनी ख़बर में इस बात का ज़िक्र किया है कि रफ़ाल सौदे में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान को ख़त्म कर दिया था। साथ ही, भारत सरकार ने एस्क्रो खाते के ज़रिए दसॉ कंपनी को भुगतान करने से भी इनकार कर दिया था। सरकार के इन दो बड़े फ़ैसलों पर सरकार के ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी कर दी। एन राम ने अपनी ख़बर में लिखा है कि रक्षा ख़रीद परिषद (डीएसी), जिसके प्रमुख उस समय के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर थे, ने सितंबर 2016  में एक बैठक की और अंतरदेशीय क़रार में 8 बदलाव करने पर अपनी मुहर लगाई। इस बैठक के पहले 24 अगस्त, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में कैबिनेट के सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन बदलावों की सिफ़ारिश की गई थी। ‘द हिन्दू’ अख़बार लिखता है कि इनमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह था कि रक्षा उ...

हरियाणा में मायावती ने आईएनएलडी के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करने के संकेत दिए

सोमवार को हरियाणा के पार्टी अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में मायावती ने आईएनएलडी के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करने के संकेत दिए. जींद उपचुनाव में बीएसपी को उस वक्त करारा झटका लगा जब आईएनएलडी के उम्मीदवार उमेद सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और पांचवें नंबर पर रहे. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए जींद उपचुनाव के बाद हरियाणा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने राज्य में आईएनएलडी के साथ अपने गठबंधन पर फिर से विचार करने का फैसला किया है.

शरद यादव ने साधा गांधी मैदान में मोदी पर निशाना, कहा- देश में आज है अघोषित आपातकाल !

पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में लोजद प्रमुख शरद यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र से मोदी सरकार को हटाना है और देश को बचाना है। इसके लिए सभी विरोधी दलों को एक साथ आना होगा। उन्‍होंने कहा कि मोदी के पांच साल के शासनकाल में देश में अशांति की स्थिति है। धर्म और जाति के नाम पर वैमनस्‍यता को बढ़ावा मिला है। अगर आप शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं तो आपको मोदी को हटाना ही होगा।

चुनावी लोलीपोप की जगह केंद्र सरकार को स्वामीनाथन आयोग को लागू करना चाहिए था ! भगवंत सिंह भंबा

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ट नेता एवं हरियाणा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगवंत भाम्बा ने कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि इस योजना के तहत छोटे किसानों के (2 हेक्टेयर तक की ज़मीन वाले) खाते में हर साल 6 हजार रुपये दिए जाएँगे। सरकार की यह योजना किसानों के साथ मजाक है। सरकार किसानों के घावों पर नमक छिड़क रही है! 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा करने वाली यह सरकार जवाब देने के बजाए किसानों के वोट का सौदा कर रही है। इस योजना का सीधा मतलब यह है कि वह बीजेपी के लिए किसानों के वोट खरीदेगी और इस पर 20 हजार करोड़ रुपये ख़र्च करेगी। उन्होंने कहा अंत समय में चली गई ऐसी चालें कामयाब नहीं होतीं। किसान के साथ वादा खिलाफी करने वाले मोदी को ऐसी योजनाओ की जगह स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए ! देश के बेरोज़गार युवा और सरकार की गलत नीतियों का शिकार छोटा वयापारी और किसान अछे दिन वाले लोलीपोप को अभी तक भुला नहीं है ! सिर्फ कुछ दिनों की बात है जनता ऐसे लोगो को कभी माफ़ नहीं करेगी उन्हों...

सिख कोम के मसलो में भाजपा की दखल अंदाज़ी हर एक सिख के बर्दाश्त से बाहर - भगवंत सिंह भंबा

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ट नेता एवं हरियाणा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगवंत  सिंह भाम्बा ने कहा कि भाजपा देश में हर एक जगह अपना कब्ज़ा कर लेना चाहती है , सांविधानिक संस्थाओ के बाद अब उसकी नज़र गुरुद्वारा साहिबान की वर्किंग कमेटीयो पर है! उनहोने कहा तभी भाजपा अपने साशित प्रदेश महाराष्ट्र में स्तिथि गुरुद्वारा हजूर साहिब ,नान्देड़ की कमेटी पर अपना परधान ज़ोर जबरदस्ती से बना रही है, जो की दुनिया के हर एक सिख के बर्दाश्त से बाहर है! उनका कहना था की यह समय फैसला लेने का है ,ओर पूरा ज़ोर लगाकर भाजपा को सत्ता से खदेड़ने का है! देश में बेरोज़गारी पिछले ४५ वर्षो में आज सबसे ज़ादा है, और वयापार की हालत ज़ी मीडिया का हाल देख कर समझी जा सकती है! जीन्द इलेक्शन के परिणाम पर   उनहोने कहा   की आधे से ज़ादा EVM  के नंबर मैच नहीं हो रहे थे जीससे साफ़ पता चलता है की भाजपा ने यह चुनाव अपनी हवा बनाने के लिए सभी तरह के हथकंडो का इस्तिमाल करके जीता है ! उनका कहना था की अब लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते है ओर प्रदेश की जनता भी , भाजपा का इलाज करने के लिए ...

सपना वही दिखाओ जो पूरा हो : नितिन गडकरी

 महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दौरान नेताओं को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जो काफी चर्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को सब्जबाग दिखाने वाले नेता अच्छे लगते हैं लेकिन सपने पूरे नहीं हुए तो जनता पिटाई भी करती है।  गडकरी ने कहा, 'सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं, पर  दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। इसलिए सपने वही दिखाएं जो पूरे कर सकें.... मैं सपने दिखाने वाले में से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100 प्रतिशत डंके की चोट पर पूरा होता है।'नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। कुछ दिन पहले तो उन्होंने अपने बयान से ऐसे संकेत दिए कि बीजेपी ने 2014 में जानबूझकर झूठे चुनावी वादे किए थे। तब गडकरी ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा था कि हम कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए हमें लंबे-चौड़े वादे करने की सलाह मिली थी।...अब जब हम सत्ता में हैं तो लोग हमें उन वादों की याद दिलाते हैं, जिन्हें हमने किया था। हालांकि, इन दिनों हम सिर्फ हंस देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।'

सुभाष चंद्रा ने कर्जदाताओं से माफी मांगी ,ZEE Network की हिस्सेदारी बेचकर कर्जदाताओं को पैसा चुकाने का भरोसा दिया

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा का साम्राज्‍य दरकता दिखाई दे रहा है। बुनियादी ढांचे में निवेश और वीडियोकॉन D2H कारोबार खरीदने के फैसले की वजह से सुभाष चंद्रा की कंपनी कर्ज के बोझ और वित्तीय संकट में घिर गई है। सुभाष चंद्रा ने Z Network की हिस्सेदारी बेचकर कर्जदाताओं को पैसा चुकाने का भरोसा दिया है। एस्सेल समूह के जी एंटरटेनमेंट, डिश टीवी और एस्सेल प्रोपैक के शेयरों में भारी गिरावट के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं। समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने खुद इसकी पुष्टि करते अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने इसके लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर आक्रामक तरीके से दांव लगाने और वीडियोकॉन का D2H कारोबार खरीदने के निर्णय को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कर्जदाताओं से खेद जताते हुए कहा कि कुछ नकारात्मक ताकतें उन्हें जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए पूंजी जुटाने के प्रयासों से रोक रही हैं। चंद्रा ने यह तथ्य ऐसे समय स्वीकार किया है, जबकि जी का शेयर शुक्रवार को 26.43 प्रतिशत टूटकर 319.35 रुपये पर आ गया। वहीं समूह की अन्य कंपनी डिश ट...