Skip to main content

Posts

न्याय : 12,000 रुपए महीना और अधिकतम 72,000 रुपए प्रति साल कोई मुक़ाबला नहीं इस योजना का !

12,000 रुपए महीना और अधिकतम 72,000 रुपए प्रति साल कोई मुक़ाबला नहीं इस योजना का ! इस योजना की सबसे ख़ास बात यह है कि इसके ज़रिए यह माना गया है कि पांच लोगों के परिवार के लिए देश में 6,000 रुपए महीने की न्यूनतम आय आवश्यक है। भले ही यह पर्याप्त न हो, पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर हरेक तिमाही 2,000 रुपए नक़द के मुक़ाबले बहुत बेहतर है। कहां 6,000 रुपए साल की सम्मान निधि और कहां 6,000 रुपए महीने का न्याय - कोई मुक़ाबला ही नहीं है। इस तरह साफ़ है कि चुनावी लाभ के लिए ही सही, यह योजना और इसका नाम भी बेहतर है। यही नहीं, किसान सम्मान निधि सिर्फ किसानों के लिए है और न्याय सबके लिए।  कई अन्य सरकारी योजनाओं की ही तरह राहुल गांधी ने भी अपनी इस योजना को दुनिया भर में बेजोड़ बताया और कहा कि सरकार (अगर सत्ता में आई तो) सुनिश्चित करेगी कि हरेक परिवार की आय 12,000 रुपए महीने हो। उन्होंने इस आधार को ख़ुद ही महत्वपूर्ण भी बताया। 12,000 रुपए महीना और अधिकतम 72,000 रुपए प्रति साल प्रति परिवार का यह आंकड़ा बहुतों को नहीं समझ में आया। हालांकि, इनमें ऐसे लोग ज़्यादा थे जो समझना नहीं...

भाई मनोज कुमार दहिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नियुक्त

भाई मनोज कुमार दहिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नियुक्त , ------------------------------------- वरिष्ठ समाज सेवी एंव हरियाणा प्रदेश के जुझारू नेता भाई मनोज कुमार दहिया को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हरियाणा का  प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया ,यह नियुक्ती राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश के चुनाव प्रभारी मा०रामन्नद यादव जी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०शिवपाल यादव जी के आदेशानुसार कि है श्री दहिया जी हरियाणा मे 2014 के विधान सभा चुनावों मे महम चौबिसी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याक्षी रह चुके है और समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा०) तथा रोहतक जिले के प्रभारी रह चुके है ,जब समाजवादी पार्टी अपने सिधान्तों से भटकने लगी तो श्री दहिया जी ने श्री सुरेन्द्र भाटी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को अपना त्याग पत्र दे दिया, श्री दहिया जी अखिल भारतीय आपकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव चुनाव प्रभारी राजस्थान, राष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, फौजी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अ...

रफ़ाल मामले पर देश के प्रतिष्ठित पत्रकार और ‘द हिन्दू’ के संपादक एन राम ने सोमवार को एक और धमाका किया

भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करने वाली सरकार ने रफ़ाल सौदे से हटाए थे भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान रफ़ाल मामले पर देश के प्रतिष्ठित पत्रकार और ‘द हिन्दू’ के संपादक एन राम ने सोमवार को एक और धमाका किया। उन्होंने अपनी ख़बर में इस बात का ज़िक्र किया है कि रफ़ाल सौदे में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान को ख़त्म कर दिया था। साथ ही, भारत सरकार ने एस्क्रो खाते के ज़रिए दसॉ कंपनी को भुगतान करने से भी इनकार कर दिया था। सरकार के इन दो बड़े फ़ैसलों पर सरकार के ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी कर दी। एन राम ने अपनी ख़बर में लिखा है कि रक्षा ख़रीद परिषद (डीएसी), जिसके प्रमुख उस समय के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर थे, ने सितंबर 2016  में एक बैठक की और अंतरदेशीय क़रार में 8 बदलाव करने पर अपनी मुहर लगाई। इस बैठक के पहले 24 अगस्त, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में कैबिनेट के सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन बदलावों की सिफ़ारिश की गई थी। ‘द हिन्दू’ अख़बार लिखता है कि इनमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह था कि रक्षा उ...

हरियाणा में मायावती ने आईएनएलडी के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करने के संकेत दिए

सोमवार को हरियाणा के पार्टी अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में मायावती ने आईएनएलडी के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करने के संकेत दिए. जींद उपचुनाव में बीएसपी को उस वक्त करारा झटका लगा जब आईएनएलडी के उम्मीदवार उमेद सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और पांचवें नंबर पर रहे. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए जींद उपचुनाव के बाद हरियाणा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने राज्य में आईएनएलडी के साथ अपने गठबंधन पर फिर से विचार करने का फैसला किया है.

शरद यादव ने साधा गांधी मैदान में मोदी पर निशाना, कहा- देश में आज है अघोषित आपातकाल !

पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में लोजद प्रमुख शरद यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र से मोदी सरकार को हटाना है और देश को बचाना है। इसके लिए सभी विरोधी दलों को एक साथ आना होगा। उन्‍होंने कहा कि मोदी के पांच साल के शासनकाल में देश में अशांति की स्थिति है। धर्म और जाति के नाम पर वैमनस्‍यता को बढ़ावा मिला है। अगर आप शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं तो आपको मोदी को हटाना ही होगा।

चुनावी लोलीपोप की जगह केंद्र सरकार को स्वामीनाथन आयोग को लागू करना चाहिए था ! भगवंत सिंह भंबा

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ट नेता एवं हरियाणा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगवंत भाम्बा ने कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि इस योजना के तहत छोटे किसानों के (2 हेक्टेयर तक की ज़मीन वाले) खाते में हर साल 6 हजार रुपये दिए जाएँगे। सरकार की यह योजना किसानों के साथ मजाक है। सरकार किसानों के घावों पर नमक छिड़क रही है! 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा करने वाली यह सरकार जवाब देने के बजाए किसानों के वोट का सौदा कर रही है। इस योजना का सीधा मतलब यह है कि वह बीजेपी के लिए किसानों के वोट खरीदेगी और इस पर 20 हजार करोड़ रुपये ख़र्च करेगी। उन्होंने कहा अंत समय में चली गई ऐसी चालें कामयाब नहीं होतीं। किसान के साथ वादा खिलाफी करने वाले मोदी को ऐसी योजनाओ की जगह स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए ! देश के बेरोज़गार युवा और सरकार की गलत नीतियों का शिकार छोटा वयापारी और किसान अछे दिन वाले लोलीपोप को अभी तक भुला नहीं है ! सिर्फ कुछ दिनों की बात है जनता ऐसे लोगो को कभी माफ़ नहीं करेगी उन्हों...

सिख कोम के मसलो में भाजपा की दखल अंदाज़ी हर एक सिख के बर्दाश्त से बाहर - भगवंत सिंह भंबा

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ट नेता एवं हरियाणा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगवंत  सिंह भाम्बा ने कहा कि भाजपा देश में हर एक जगह अपना कब्ज़ा कर लेना चाहती है , सांविधानिक संस्थाओ के बाद अब उसकी नज़र गुरुद्वारा साहिबान की वर्किंग कमेटीयो पर है! उनहोने कहा तभी भाजपा अपने साशित प्रदेश महाराष्ट्र में स्तिथि गुरुद्वारा हजूर साहिब ,नान्देड़ की कमेटी पर अपना परधान ज़ोर जबरदस्ती से बना रही है, जो की दुनिया के हर एक सिख के बर्दाश्त से बाहर है! उनका कहना था की यह समय फैसला लेने का है ,ओर पूरा ज़ोर लगाकर भाजपा को सत्ता से खदेड़ने का है! देश में बेरोज़गारी पिछले ४५ वर्षो में आज सबसे ज़ादा है, और वयापार की हालत ज़ी मीडिया का हाल देख कर समझी जा सकती है! जीन्द इलेक्शन के परिणाम पर   उनहोने कहा   की आधे से ज़ादा EVM  के नंबर मैच नहीं हो रहे थे जीससे साफ़ पता चलता है की भाजपा ने यह चुनाव अपनी हवा बनाने के लिए सभी तरह के हथकंडो का इस्तिमाल करके जीता है ! उनका कहना था की अब लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते है ओर प्रदेश की जनता भी , भाजपा का इलाज करने के लिए ...