भारतीय किसान कांग्रेस हरियाणा के महासचिव रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम डागर को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया
भारतीय किसान कांग्रेस हरियाणा के महासचिव रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम डागर को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर ऑल इंडिया किसान कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट जनरल सेक्रेटरी सूबे सिंह चौहान विशेष रूप से फरीदाबाद स्थित श्री हेम डागर के निवास स्थान पर पहुँचे। उन्होंने परंपरागत पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया और हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस सोशल मीडिया की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस नियुक्ति को किसान कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि हेम डागर लंबे समय से किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूबे सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हेम डागर की नियुक्ति से किसान कांग्रेस की आवाज और बुलंद होगी तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डागर जी अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में एक सकारात्मक पहल बताया है।

Comments
Post a Comment