Skip to main content

Posts

परमिंदर सिंह भांबा को नियुक्त किया गया हरियाणा प्रदेश सोशल मीडिया किसान कांग्रेस समन्वयक

परमिंदर सिंह भांंबा को कांग्रेस पार्टी ने किसान काँग्रेस का प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति किसान काँग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी जी ने की। नवनियुक्त परमिंदर सिंह भांबा का निसिंग क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त सोशल मीडिया समन्वयक ने उपाध्यक्ष सोलांकी,काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी व राहुल गांधी जी का तह दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आपस में लोगों के जुडऩे व संचार का प्रमुख साधन बन गया है और ज्यादातर युवा इसक माध्यम से एक दूसरे से जुड़ते जा रहे है। कांग्रेस पार्टी को और मजबूती देने के लिए उन्हों ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयों को सोशल मीडिया पर जोड़ा जाये और उनकी  आवाज को सोशल मीडिया पर उठाया जाये! सोशल मीडिया पर किसान काँग्रेस सुरेन्द्र सोलंकी जी के नेतृत्व में पहले भी किसान कर्जा माफ़ी और किसान के बोल जैसी सफल सोशल मीडिया मुहिम चला चुकी है! जिसकी गूंज देश के कोने-कोने में सुन रही है!  भांबा ने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए मुझे जो जिम्मेद...

संक्रमण के मामले में देश में 10वें व मौतों में 12वें नंबर पहुंचा हरियाणा

देश के ठीक होने वाले मरीजों में 1.68% लोग प्रदेश के रहने वाले हैं। राज्य में 72 मौतें हो चुकी हैं, जो एक फीसदी के करीब आ रही है। हरियाणा में एक ही दिन में 375 नए केस मिलने के साथ शुक्रवार को 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6490 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 215 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 2475 पर पहुंचा है। प्रदेश में नई मौतों में फरीदाबाद की चार, सोनीपत और पलवल की एक मौत शामिल है। फरीदाबाद में हरियाणा में सबसे ज्यादा अब तक 26 मौत हो चुकी है। कोरोना टेस्ट कराने पहुंचा 3 साल का बच्चा रोहतक | शहर में काेराेना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में 40 डिग्री तापमान के बीच धूप में एक महिला अपने बच्चे काे दुपट्टे में छूपाकर काेराेना टेस्ट कराने ले गई। करनाल : गुरुकुल में आयुर्वेदिक पद्धति से होगा कोराेना का इलाज नीलोखेड़ी गुरुकुल में अब कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने गुरुकुल में 600 बेड का कोविड क...

भाजपा सरकार का किसान विरोधी फरमान तुगलकी फरमान से कम नहीं है! परमिंदर सिंह भंबा

राहुल गांधी विचार मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह भंबा ने कहा की हरियाणा की भाजपा सरकार धान की खेती को खत्म करने के लिए नए नए शिगूफै हर साल छोड़ती रखती है! इस बार लेकिन सरकार हाद पार कर गई है, प्रदेश की लगभग आधी भूमि पर धान की खेती होने से रोके जाने का फरमान किसान भाइयों के लिए तुगलकी फरमान से कम नहीं है! अगर सरकार सच में किसान हितैषी होती तो इस तरह के फरमान जारी करने से पहले अन्य स्कीम चलाकर किसान की आय में वृद्धि करने के उपाय खोजती परंतु सरकार चाहती है कि किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाये और अपनी जमीन को मजबूर होकर बडे बडे व्यापारियों को बेचकर उनका गुलाम बन जाये, इसका साफ़ उदाहरण कर्नाटक में मिल रहा है और बिहार में भी इसकी बात चल रही है! किसानी में निजीकरण बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है! क्यु की देश की आधे से अधिक आबादी आज भी कृषि से ही जुड़ी हुई है! हरियाणा सरकार को अपने फैसले के बारे में सोचना चाहिए, नहीं तो प्रदेश में इस फैसले के खिलाफ जगह जगह जो प्रदर्शन हो रहे हैं वह इस किसान और मजदूर विरोधी सरकार की जड़े हिलाकर रख देंगे!

हरियाणा के करनाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया

हरियाणा के करनाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम, एसडीएम गौरव, तहसीलदार रमेश कुमार, मधुबन थाना प्रभारी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। कोरोना का पहला संक्रमित मामला घरौंडा के गांव रसीन का है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार के 11 सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए अपने साथ ले गई है। कोरोना का केस आने के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय ज्ञान सिंह राणा 23 मार्च से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। दो अप्रैल को इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। शुक्रवार को चंडीगढ़ में की गई जांच रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों की जांच की। 

सेवा को परम धर्म मान ने वाले राहुल गांधी विचार मंच के जिला कैथल के वाईस प्रेजिडेंट सरदार. गुरजंट सिंह

सेवा को परम धर्म मान ने वाले राहुल गांधी विचार मंच के जिला कैथल के वाईस प्रेजिडेंट सरदार गुरजंट सिंह जो की  गाव टयोंठा से है उन्हों  ने आज जब दुनिया क्रोना वायरस के कहर से  मुश्किल वक़्त  से गुजर रही है और हर चीज़ की भारी कमी नज़र आ रही है! इस वक़्त में १०० किलो आटा ,१०० किलो चावल , और ३५ किलो दाल का ज़रूरत मनदो में बांटने के लिया दान दिया है। और अपने आस पास लोगो से भी ऐसा ही करने की अपील भी की है। जो की तारीफ़ के क़ाबिल है ऐसी दानवीरो की आज समाज को सख्त ज़रूरत है ।

पानीपत के युवक में COVID-19 संक्रमण की पुष्टि !

हरियाणा में कोरोना की दहशत बढ़ रही है। राज्‍य में कोरोना वायरस COVIT-19 के मरीजों का मिलना जारी है। अब पानीपत के एक युवक केे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह 19 वर्षीय युवक हाल में ही इंग्‍लैंड से आया था। उधर शिक्षा विभाग ने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। राज्‍य में 512 नए संदिग्‍ध मरीजों को निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही राज्‍य में किसान बाजार और अपनी सब्‍जी मंडी पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। राज्‍य में सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों के साथ-साथ प्‍ले स्‍कूलाें को भी 31 मार्च तक बंद रखने का सरकार ने आदेश दिया है। बृहस्‍पतिवार को पानीपत में कोरोनो वायरस का  मरीज  मिला। 19 साल के इस युवक के COVIT-19 से संक्रमित होने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया। युवक 3 मार्च को इंग्लैड से आया था। उसके कोरोना वायसर से संक्रमित होने की प‍ुष्टि डिप्टी सीएमओ शशिगर्ग ने की। उसे सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया है। दूसरी ओर,...

सरकार को अपनी प्राथमिकता में किसान ,छोटा व्यपारि, मजदूर और इकनोमिक रिफॉर्म्स को रखना चहिये ! परमिंदर सिंह भंबा

राहुल गांधी विचार मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह भंबा ने कहा की पूरे हरियाणा में बारिश और ओला वृष्टि से किसान परेशान है। किसान सोच रहा है कि सरकार से लोग पहुंचे व फसल बर्बादी की पड़ताल करें लेकिन बीजेपी सरकार के मुखिया और मंत्री सो रहे हैं। सरकार को किसानी और किसान दोनों को इस मुसीबत से बचाने के लिए जल्दी से जल्दी मुआवजा  देने  के लिया प्रकरिया को शुरू करदेना चहिये  । देश मुसिबत की घडी से गुजर रहा है एक तरफ लचर आर्थिक स्थिति शेयर बाजार को अब तक का सबसे बड़ा घाटा और दूसरी तरफ क्रूड सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बड़ा देना सरकार की नाकामियों पर चार चांद लगाने जैसा है ।  दिल्ली में हुए प्रयोजित  दंगे में  दिल्ली पुलिस की भागीदारी वाली न्यूयोर्क टाइम्स की खबर आमजन के दिल में डर पैदा किये हुए है । नाजायज तरीकों से सरकार बनाने और गिराने में भाजपा की रूचि देशहित से कही ज्यादा दिखाई पड़ती है , ना जाने यह  सरकार  विश्व के सबसे युवा देश को किस अन्धकार की तरह ले जा रही है । अगर देश और प्रदेश का भला करना है तो सरकार को अपनी प...