Skip to main content

गुरदीप सिंह सप्पल जी का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया



दिल्ली। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के स्थायी सदस्य आदरणीय गुरदीप सिंह सप्पल जी का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया। सप्पल जी वर्तमान में AICC प्रशासन प्रभारी हैं और 23 दिसंबर 2023 से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के राजनीतिक सलाहकार और कार्यालय समन्वयक भी हैं। इसके साथ ही वे पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखते हैं तथा I.N.D.I.A अभियान समिति के सदस्य के रूप में विपक्षी दलों के संयुक्त अभियान की योजना और क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।  


इस अवसर पर हरियाणा से जुड़े वरिष्ठ नेता भगवंत सिंह भांबा भी उपस्थित रहे। भांबा साहिब का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे निसिंग के पूर्व सरपंच, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन लैंड डेवलपमेंट बैंक जिला करनाल एवं ब्लॉक निसिंग, तथा पूर्व फूड सप्लाई कमेटी डायरेक्टर हरियाणा सरकार रह चुके हैं।  


साथ ही परमिंदर सिंह भांबा, जो वर्तमान में स्टेट कोऑर्डिनेटर इंचार्ज, किसान कांग्रेस सोशल मीडिया हरियाणा स्टेट हैं, ने सप्पल जी को जन्मदिन की लख-लख बधाइयाँ दीं। इस कार्यक्रम का समन्वय श्री  महेंद्र सिंह वोहरा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग, AICC  कर रहा थे .

जन्मदिन समारोह के दौरान गुरदीप सिंह सप्पल जी ने बैठक में उपस्थित सभी साथियों को राहुल गांधी जी का संदेश भी साझा किया और उसे आगे बढ़ाने का आग्रह किया।  


कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भगवंत सिंह भांबा जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज़मीनी स्तर पर बूथ तक अपने संगठन को मज़बूत बना रही है। आने वाले समय में मज़बूत संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व की सोच के दम पर कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने युवाओं और किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। शिक्षा, MSP और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं में गहरी निराशा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल में मिलाए जा रहे एथेनॉल से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है, वहीं डीज़ल और पेट्रोल वाहनों पर 10–15 साल की पाबंदी बेरोज़गारी को बढ़ावा दे रही है और आम आदमी की जेब पर बोझ डाल रही है।  


इस तरह गुरदीप सिंह सप्पल जी का जन्मदिन समारोह न केवल शुभकामनाओं का अवसर रहा बल्कि पार्टी संगठन और जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का भी मंच बना।  







Comments

Popular posts from this blog

करनाल में बैसाखी कार्यक्रम – सरदार गुरदीप सिंह सप्पल का संबोधन

करनाल में बैसाखी के अवसर पर आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने ऐतिहासिक घटनाओं और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी ने देश में आज़ादी की लहर पैदा की और कांग्रेस के कराची अधिवेशन को नई दिशा दी।   सप्पल ने बताया कि भगत सिंह के पिता सरदार किशन सिंह ने कांग्रेस मंच से कार्यकर्ताओं और देशवासियों से अपील की थी कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए गांधी जी के नेतृत्व में लामबंद हों। उन्होंने इसे कांग्रेस, गांधी और भगत सिंह के बीच गहरे संबंध का प्रतीक बताया।   अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस ने अपने शुरुआती वर्षों में जलियांवाला नरसंहार, भगत सिंह की शहादत और नागरिक अधिकारों पर कोई समर्थन नहीं दिया, जबकि कांग्रेस ने कराची अधिवेशन में नागरिक अधिकारों का प्रस्ताव पारित कर संविधान की नींव रखी। सप्पल ने इस संदर्भ में संविधान की रक्षा को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।   कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार...

वरिष्ठ पंथक नेता और लेखक सरदार गुरिंदर पाल सिंह धनौला का निधन, 11 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे अंतिम सांस ली

वरिष्ठ पंथक नेता और लेखक सरदार गुरिंदर पाल सिंह धनौला का निधन, 11 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे अंतिम सांस ली बरनाला, पंजाब – 12 दिसंबर 2025:  पंजाब ने अपना सच्चा पहरेदार खो दिया। वरिष्ठ पंथक नेता, लेखक और समाजसेवी सरदार गुरिंदर पाल सिंह धनौला का 11 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। धनौला कस्बे से जुड़े इस व्यक्तित्व ने अपना जीवन सिख अधिकारों, न्याय और समाजिक जागरूकता के लिए समर्पित किया।   धनौला जी का राजनीतिक सफर कई दशकों तक फैला रहा। वे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), सरब हिंद शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों से जुड़े रहे। वे SAD (Amritsar) के महासचिव रहे और 2002 में धनौला विधानसभा क्षेत्र से BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, 1990 के दशक में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरजीत सिंह बर्नाला के विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में भी सेवाएं दीं।   राजनीति के साथ-साथ उनकी पहचान एक निर्भीक लेखक के रूप में भी रही। उनके लेख समाज की सच्चाई और सिख मूल्यों की आवाज़ बने। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों...

मनरेगा खत्म करना करोड़ों परिवारों से रोज़ी-रोटी की गारंटी छीनना है: भगवंत सिंह भांबा

मनरेगा को समाप्त करने की चर्चाओं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन भगवंत सिंह भांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करना देश के करोड़ों परिवारों से रोज़ी-रोटी की गारंटी छीनने जैसा है। भांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की तथाकथित "रोज़गार गारंटी योजना" में वास्तव में किसी भी प्रकार की रोजगार की गारंटी नहीं है।   उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत न केवल रोजगार का भरोसा समाप्त कर दिया गया है, बल्कि करोड़ों लोगों से अपने रोजगार के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का अधिकार भी छीन लिया गया है। भांबा ने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण भारत के लिए जीवनरेखा रही हैं, जिसने कठिन समय में गरीब परिवारों को सहारा दिया।   कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की नीतियां आम जनता को असुरक्षा और बेरोजगारी की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने मांग की कि मनरेगा जैसी योजनाओं को और मज़बूत किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का संकट न बढ़े। भांबा ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की आजीविका और सम्मान स...